गिरफ्तार इजरायली सैनिक का चिकित्सकों ने किया परीक्षण
गाजा/तेल अवीव, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। चार फ्रांसीसी चिकित्सकों के दल ने साढ़े तीन साल से कैद इजरायली सैनिक के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पिछले सप्ताह गाजा पट्टी का दौरा किया। इजरायल और हमास के बीच कैदियों के अदला-बदली की संभावना बनी है।
फिलीस्तीनी समाचार एजेंसी सामा और अरब क्षेत्र के अन्य समाचार माध्यमों में आई इस रिपोर्ट की पुष्टि न तो इजरायल की ओर से की गई है और न हमास की ओर से ही। इजरायली सैनिक के पिता ने वाई-नेट न्यूज साइट को बताया कि उसे चिकित्सकों के दौरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
तीन आतंकियों द्वारा 25 जून 2006 को गाजा पट्टी से किए गए एक हमले के दौरान गिलाड शैलिट को पकड़ लिया था।
हमास इस इजरायली सैनिक के बदले में विभिन्न जेलों में बंद सैकड़ों फिलीस्तीनी क ैदियों की रिहाई की मांग कर रहा है। इस मसले को लेकर किसी समझौते पर दोनों पक्षों को राजी करने के लिए पहली बार मिस्र की मध्यस्थता में बातचीत हुई थी, लेकिन अब जर्मनी के मध्यस्थता में शुरू बातचीत में काफी प्रगति हुई है।
रविवार को प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार चार चिकित्सकों का दल मिस्र की सीमा की ओर से रफाह चौराहे से होते हुए गाजा पट्टी में प्रवेश किया और हमास के सुरक्षा कर्मियों की सख्त निगरानी में उस दल को शैलिट के पास ले जाया गया। दल के साथ जर्मन मध्यस्थ भी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications