स्वाइन फ्लू से 9 की मौत, मृतकों की संख्या 627 हुई (लीड-1)
नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश में स्वाइन फ्लू से नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें राजस्थान के चार मरीज शामिल हैं। इस तरह देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 627 हो गई।
देश में रविवार को 144 नए मामले सामने आए हैं, इस तरह में कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 20,165 हो गई।
राजस्थान में इस बीमारी से चार लोगों की मौत हो गई, वहां मृतकों की संख्या 67 पहुंच गई। गुजरात में दो और लोगों की मौत के साथ वहां मरने वालों की संख्या 49 हो गई। महराष्ट्र में भी दो लोगों ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया जिससे वहां मृतकों की संख्या 232 हो गई।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की वजह से रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस से कहा, "स्वाइन फ्लू से रविवार को एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसे मृत अवस्था में अंबेडकर अस्पताल लाया गया था।"
दिल्ली में फ्लू पीड़ितों की संख्या शनिवार शाम तक 5,826 पहुंच चुकी थी। देश में सबसे अधिक दिल्ली में ही इस बीमारी से पीड़ित लोग हैं।
दिल्ली में शनिवार को 223 नए मामले सामने आए थे।
रविवार को सामने आए नए मामलों में राजस्थान (20), केरल (6), हरियाणा (14), उत्तर प्रदेश (6), उत्तराखंड (3), गुजरात (2), पांडिचेरी (1) और छत्तीसगढ़ (1) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications