करुणानिधि की संन्यास की घोषणा से डीएमके में आश्चर्य
एक सामुदायिक संगठन अरुं धती मक्कल काची द्वारा आयोजित सभा में 85 वर्षीय करुणानिधि ने कहा, "नए विधानसभा परिसर के निर्माण, अन्ना शताब्दी पुस्तकालय के उद्घाटन और वर्ल्ड क्लासिक तमिल कांफ्रेंस के बाद मैं बिना मंत्री पद के आप जैसा हो जाऊंगा।"
करुणानिधि के अनुसार ये अधूरे कार्य उनकी सूची में हैं। सभा का आयोजन अरुधतियारों को तीन प्रतिशत आरक्षण देने पर करुणानिधि को धन्यवाद देने के लिए किया गया था।
इस घोषणा से डीएमके के आंतरिक राजनीतिक संतुलन में बदलाव आने की उम्मीद है।
करुणानिधि ने मई 2009 में अपने पुत्र एम.के.स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बना दिया और कई महत्वपूर्ण विभाग उनको सौंप दिए।
हाल के समय से करुणानिधि चुनाव प्रचार से दूर रहे और उसका संचालन स्टालिन और बड़े भाई केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री एम.के.अलगिरी ने किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications