मनोरंजन एवं मीडिया उद्योग में होगी 11 प्रतिशत की वृद्धि

ASSOCHAM logo
नई दिल्ली। भारतीय मनोरंजन एवं मीडिया उद्योग जगत में 11 प्रतिशत की दर से वार्षिक वृद्धि होगी और इस तरह यह उद्योग वर्ष 2013 तक 932 अरब रुपये के कारोबार का आंकड़ा छू लेगा। यह जानकारी रविवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई है।

एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) और कंसल्टेंसी संस्था, प्राइसवाटरहाउसकूपर्स द्वारा तैयार की गई संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि इस उद्योग का वर्तमान कारोबार 60,000 करोड़ रूपये का है। रिपोर्ट के अनुसार टेलीविजन उद्योग अगले पांच वर्षो के दौरान 15 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ इस क्षेत्र के कुल राजस्व में लगातार प्रमुख योगदान कर्ता के रूप में बना रहेगा।

2013 में 43 हजार अरब का होगा टेलीविजन उद्योग

एक अनुमान के अनुसार 2008 में टेलीविजन उद्योग का कारोबार 25,000 करोड़ रुपये था, जिसके 2013 में 43,000 अरब रुपये तक हो जाने की संभावना है।

एसोचैम की अध्यक्ष स्वाति पिरामल ने कहा, "2013 तक टेलीविजन विज्ञापन उद्योग वर्तमान के 39 प्रतिशत से बढ़कर 41 प्रतिशत हो जाएगा।" इस अनुसार अगले पांच वर्षो के दौरान सिनेमा उद्योग में 11 प्रतिशत से अधिक की वार्षिक वृद्धि की संभावना है और इसके साथ ही वह इस क्षेत्र का कारोबाद 2013 तक मौजूदा 11,500 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,500 करोड़ रुपये हो जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रिंट मीडिया में 5.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि होगी। इसके अनुसार इस क्षेत्र का कारोबार 2009-13 में मौजूदा 16,500 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,300 करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगा। रिपोर्ट में रेडियो विज्ञापन उद्योग में वर्ष 2009-13 के दौरान 18 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की बात की गई है। इसके साथ ही इस क्षेत्र का कारोबार 2013 में मौजूदा 1,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,900 करोड़ रुपये हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+