दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 1 की मौत
नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में स्वाइन फ्लू की वजह से रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस से कहा, "स्वाइन फ्लू से रविवार को एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसे मृत अवस्था में अंबेडकर अस्पताल लाया गया था।"
दिल्ली में फ्लू पीड़ितों की संख्या शनिवार शाम तक 5,826 पहुंच चुकी थी। देश में सबसे अधिक दिल्ली में ही इस बीमारी से पीड़ित लोग हैं।
दिल्ली में शनिवार को 223 नए मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications