प्रतिभा पाटिल कोलकाता पहुंचीं
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी, मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एन.एस.सी.बोस हवाई अड्डे पर पाटिल की अगवानी की।
अपने कोलकाता दौरे के दौरान पाटिल यहां साहा परमाणु भौतिकी संस्थान (एसआईएनपी) में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के हीरक जयंती वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
इस दौरान वह सोमवार की शाम राज भवन में स्थापित सौर फोटो वोल्टिक विद्युत परियोजना का उद्घाटन भी करेंगी। वह मंगलवार को नई दिल्ली लौट जाएंगी।
आईएनएसके के हीरक जयंती वर्ष का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जनवरी महीने में किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications