राष्ट्रपति विज्ञान अकादमी के समारोह को संबोधित करेंगी
कोलकाता, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल कोलकाता में साहा परमाणु भौतिकी संस्थान (एसआईएनपी) में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के हीरक जयंती वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि पाटिल शहर में दो दिन रहेंगी। इस दौरान वह सोमवार की शाम राज भवन में स्थापित सौर फोटो वोल्टिक विद्युत परियोजना का उद्घाटन भी करेंगी। वह मंगलवार को नई दिल्ली लौट जाएंगी।
आईएनएसके के हीरक जयंती वर्ष का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जनवरी महीने में किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications