सोनिया गांधी मंगलवार को झारखंड में प्रचार करेंगी
कांग्रेस की झारखंड इकाई के महासचिव शैलेश सिन्हा ने कहा, "सोनिया गांधी मंगलवार को चौथे चरण के मतदान के लिए दो स्थानों पर प्रचार करेंगी। वह घटशिला और सिसाई विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगी।"
पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालुमचू घटशिला से तीसरी बार निर्वाचित होने के लिए मैदान में हैं।
इसके पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शुक्रवार को चार स्थानों पर प्रचार किया था।
झारखंड में दो चरणों का मतदान 25 नवंबर और दो दिसंबर को हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान आठ दिसंबर को है। राज्य में पांच चरणों में मतदान 18 दिसंबर को समाप्त होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications