मोरेल्स के दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने की संभावना
एक वर्ष पहले तक बोलीविया में गृहयुद्ध का खतरा मंडरा रहा था। देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों, शहरों और गांवों तथा मोरेल्स के समर्थकों और विरोधियों के बीच गहरे अंतर दिखाई दे रहे थे।
बहरहाल, रविवार को हो रहे चुनाव से पहले यह कटुता बहुत हद तक कम हुई है।
तीन विभिन्न संस्थाओं के चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में मोरेल्स को 52 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला है। मोरेल्स के विरोधी दक्षिणपंथी मेनफ्रेड रेयेस विला को 34 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।
यदि चुनाव पूर्व सर्वेक्षण सही साबित हुए तो वामपंथी मोरेल्स (50 वर्ष) दूसरी बार सत्ता में आ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications