मिट्टी के ढेर में दबने से 7 की मौत (लीड-1)

राहत और बचाव दल ने मिट्टी में दबे एक दंपति को बाहर निकालने में सफलता पाई। उन्हें राजकीय चिकित्सा कालेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

राहत और बचाव कार्य करीब चार घंटे तक चला। इसमें दमकल विभाग के अधिकारी, पुलिस अधिकारी और स्थानीय गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ता शामिल थे। राहत कार्य में जेसीबी मशीन और क्रेन की भी मदद ली गई।

चंडीगढ़ के उपायुक्त ब्रिजेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि अब तक सात शव बरामद किए गए हैं। ये सभी यहां मजदूरी करते थे। दो लोगों को इस हादसे में बचा लिया गया है, वे दोनों पति-पत्नी हैं। छह शवों की पहचान कर ली गई है जबकि एक महिला के शव की पहचान की जानी बाकी है।

मृतकों की पहचान चंद्रवती (35), जयप्रकाश (22), सुखा (13), चंद्रेश (12), राजवती (35) और उसका बेटा जानी (9) के रूप में हुई है।

प्रशासन ने वयस्क मृतकों को एक लाख रुपये और अवयस्कों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। अस्पताल में भर्ती इंदरवती और उसके पति भागीरथ दोनों को 25-25 हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+