ग्रीस में हिंसा के बाद 100 युवक गिरफ्तार
एथेंस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। ग्रीस में हुई हिंसक झड़पों के बाद पुलिस ने 100 युवकों को हिरासत में ले लिया और पांच इतावली व चार ग्रीस निवासियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ये झड़पें एक किशोर की पुलिस गोलीबारी में हुई मौत की पहली बरसी के एक दिन पहले हुईं। किशोर की मौत के बाद ग्रीस में दंगे हुए थे।
पिछले वर्ष छह दिसम्बर को जिस स्थान पर किशोर मारा गया था, उसके समीप आयोजित एक रैली में शामिल लोगों ने पुलिस पर पेट्रोल बमों से हमला किया। इसके बाद ही युवकों को हिरासत में लिया गया और उनकी गिरफ्तारी की गई।
झड़पों में दो पुलिसकर्मी घायल हुए और उनको अस्पताल पहुंचाया गया।
पिछले वर्ष किशोर की मौत के बाद ग्रीस में भड़के दंगों में लाखों यूरो की संपत्ति का नुकसान हुआ था और दंगों को शांत करने के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications