छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग विस्फोट में 4 की मौत
रायपुर, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने एक राजमार्ग पर बारूदी सुरंग विस्फोट के जरिये एक ट्रक को उड़ा दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने आईएएनएस से कहा कि बारूदी सुरंग विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। यह विस्फोट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 221 पर केर्लापल इलाके में हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि मृतकों के अंग इस कदर टुकड़ों में तब्दील हो गए कि उनकी पहचान भी मुश्किल है।
पुलिस का कहना है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) 2-8 दिसंबर के बीच अपनी सैन्य शाखा पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की वर्षगांठ मना रहा है और इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications