एफबीआई दल सोमवार को भारत आएगा
नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान मूल के लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संदिग्ध आतंकियों, डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर राणा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ अमेरिकी जांच एजेंसी, संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) का एक दल सोमवार को भारत पहुंच रहा है। यह जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को दी।
अधिकारी ने किसी विवरण के बगैर कहा, "एफबीआई का दल सात और आठ दिसंबर को भारत का दौरा करेगा। हमें उम्मीद है कि उसके पास दोनों संदिग्ध आतंकियों के बारे में ढेर सारी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।"
अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। हम उनका इंतजार कर रहे हैं। देखना यह है कि वे हमें क्या जानकारी देते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications