मणिपुर में सरकारी अधिकारी अगवा
इंफाल, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर के एक वरिष्ठ सरकारी इंजीनियर को अज्ञात विद्रोहियों ने अगवा कर लिया। विद्रोहियों ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मणिपुर लोक स्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता एल.धाबलो का शुक्रवार को आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया।
धाबलो का अपहरण उस वक्त किया गया जब वे खोयाथांग इलाके में स्थित अपने कार्यालय से इंफाल पूर्व जिला स्थित अपने घर लौट रहे थे।
इंफाल पूर्व जिले में पिछले एक माह में दो इंजीनियरों सहित तीन सरकारी अधिकारियों को अगवा किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications