आगरा में एटीएम मशीन से लूट
पुलिस ने रविवार को बताया कि शहर के कमला नगर इलाके में लुटेरों ने एक एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर रुपये लूट लिए। इससे पहले लुटेरों ने सीसीटीवी लगे कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
एक बैंक अधिकारी ने कहा, "हालांकि कितने रुपयों की लूट हुई होगी यह फिलहाल कुछ भी नहीं बताया जा सकता, लेकिन एक समान्य एटीएम मशीन में 30 से 35 लाख रुपये होते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications