तेलंगाना प्रमुख के खिलाफ मामले वापस
हैदराबाद, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव का आमरण अनशन जारी है। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने राव के खिलाफ लगाए गए सांप्रदायिक हिंसा सहित आपराधिक मामले रविवार को वापस ले लिए।
मुख्यमंत्री के. रोसैया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने 29 नवंबर को गिरफ्तार राव के खिलाफ सभी मामले वापस ले लिए। उन्होंने राव से अपील की कि वे अपना अनशन खत्म कर दें। राव पिछले आठ दिनों से अनशन पर हैं।
रोसैया ने कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार मुक्त क्षेत्र मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश करेगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों की मांग पर यह प्रस्ताव पेश करने का फैसला किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications