मिट्टी के ढेर में दबकर 5 की मौत
पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तीन अन्य लोगों को मिट्टी में से निकाल लिया और पास के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों का कहना है कि मिट्टी के ढेर में से निकाले गए लोगों की स्थिति नाजुक है।
सहायक पुलिस अधीक्षक जे.एस. खैरा ने बताया, "इस घटना में तीन बच्चों और दो महिलाएं सहित कुल पांच लोग मारे गए हैं। हम मिट्टी के ढेर में और लोगों की तलाश कर रहे हैं। मारे गए सभी लोग उन श्रमिकों के परिजन हैं, जो पास के निर्माणाधीन भवनों में काम करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications