लादेन के बारे में खुफिया जानकारी नहीं : अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गेट्स ने इस सप्ताह की उस खबर की भी पुष्टि नहीं की, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में पकड़े गए एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके पास अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के ठिकाने के बारे में जानकारी है।
यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान ने लादेन का पता लगाने के लिए काफी कुछ किया, इस पर गेट्स ने कहा, "ओसामा बिन लादेन कहां है, इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। यदि हमें इस बारे में जानकारी होती तो हम उसे पकड़ लिए होते।"
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस सप्ताह लंदन में दावा किया था कि लादेन पाकिस्तान में नहीं है। गिलानी ने यह भी कहा था कि उनके सुरक्षा कर्मी अपने सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकवाद से निपटने में पूरी तरह सफल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications