स्वात में 4 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तालिबान के आधिपत्य वाले इलाकों को नेस्तनाबूत करने के अपने अभियान के दौरान सेना ने इन आतंकवादियों को मारा।
इस क्षेत्र में सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने गुप्त सूचना के आधार पर दिंगराम गांव में आतंकवादियों के तलाशी अभियान के दौरान यह सफलता हासिल की।
दिंगराम गांव में पहुंचते ही सेना को आतंकवादियों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ से काफी देर तक गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में स्थानीय कमांडर गुल मोला भी मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications