गोर्शकोव सौदे पर जल्द होगा हस्ताक्षर : अधिकारी
नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक शीर्ष अधिकारी ने यहां रविवार को कहा कि भारत और रूस, विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव की एक संतोषजनक कीमत के करीब पहुंच गए हैं और जल्द ही इस सौदे पर हस्ताक्षर हो जाएगा।
अधिकारी का बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर मास्को पहुंच गए हैं। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर तथा तीन रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
अधिकारी ने हालांकि उस संतोषजनक कीमत का खुलासा नहीं किया है।
ज्ञात हो कि भारतीय और रूसी रक्षा अधिकारी पिछले एक दशक से इस विमान वाहक पोत की कीमत पर बातचीत कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications