बाल ठाकरे की बड़ी बहन का निधन
सुशीला काफी समय से बीमार थीं। 91 वर्षीय सुशीला के एक पुत्र, पंकज गुप्ते हैं। गुप्ते मशहूर संगीत निर्देशक हैं। सुशीला ने पांच साल पहले तक शिव सेना की राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया था।
बाल ठाकरे के पुत्र उद्धव और परिवार के अन्य सदस्य रविवार को महाबलेश्वर छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गए थे लेकिन अपनी बुआ के निधन की खबर सुनकर उद्धव मुंबई लौट आए।
अपने सक्रिय जीवन में कई उपन्यास लिखने के अलावा सुशीला ने लंबे समय तक सेना के मुखपत्र सामना के लिए स्तंभ लिखे। सामना के दीपावली विशेषांक में उनका विशेष योगदान रहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications