अभिनेत्री बीना राय ने दुनिया को अलविदा कहा (लीड-2)
राय ने अभिनेता प्रेमनाथ से शादी की थी। उनके दो बेटे प्रेम किशन और कैलाश नाथ हैं। प्रेम किशन एक सफल निर्माता हैं। उन्होंने टेलीविजन को कई लोकप्रिय धारावाहिक दिए हैं।
कैलाश ने आईएएनएस से कहा, "मां का अंतिम संस्कार दक्षिणी मुंबई में सोमवार शाम लगभग चार बजे किया जाएगा। हम प्रेम किशन का इंतजार कर रहे हैं। वह विदेश में हैं।"
राय ने बॉलीवुड में कदम फिल्म 'काली घटा' (1951) से रखा था। इसके बाद वह 'वल्ला क्या बात है', 'बंदनी', 'चंगेज खान', 'दुर्गेश नंदिनी', 'मैरिन ड्राइव' और 'औरत' में नजर आईं थीं। उन्हें वर्ष 1960 में फिल्म 'घूंघट' के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था।
राय को फिल्म 'अनारकली' और 'ताजमहल' में उत्कृष्ट अभिनय के लिए याद किया जाता है। उनकी अंतिम फिल्म 'दादीमां' (1966) थी।
राय की पोती आकांक्षा भी अभिनेत्री हैं। वह फिल्म 'ये मोहब्बत है' में नजर आईं थीं। वैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी। उनके पोते सिद्धार्थ भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हैं। उन्हें एक सफल निर्देशक माना जाता है। उन्होंने ही टेलीविजन धारावाहिक 'संजीवनी' का निर्देशन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications