जोगी और शुक्ला के मतभेद खुलकर सामने आए
पार्टी सूत्रों के अनुसार गत कुछ हफ्तों में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर हुई बैठकों में जोगी और शुक्ला के मतभेद सामने आए।
शहरी निकाय के चुनाव 21 और 23 दिसम्बर को होंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से कहा कि जोगी और शुक्ला चुनाव में अधिक से अधिक अपने समर्थकों को टिकट देना चाहते हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 14 नगरपालिका, 87 नगर पंचायत सीटों के लिए 21 दिसम्बर और 12 नगरपालिका और 32 नगर पंचायत सीटों के लिए 23 दिसम्बर को मतदान होगा। मतगणना 27 दिसम्बर को होगी।
नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा वहीं अन्य इलाकों में शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान में मतपत्रों का प्रयोग होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications