बगदाद में 4 पुलिसकर्मियों की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बगदाद से 25 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अबू घरिब इलाके के एक पुलिस चौकी पर रविवार तड़के अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला बोल दिया, जिसमें चार पुलिसकर्मी मारे गए।
हमले के बाद इराकी सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications