यौन संबध के लिए एचआईवी पीड़ित ने किया पत्नी को संक्रमित
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति को इस बात का डर था कि वह उससे अलग हो जाएगी और किसी अन्य पुरुष से संबंध जोड़ लेगी। ऑकलैंड उच्च न्यायालय में इस मामले की सुनवाई चल रही है।
स्थानीय समाचार पत्र 'संडे स्टार टाइम्स' के मुताबिक माना जा रहा कि 35 वर्षीय यह व्यक्ति पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना चाहता था और इसीलिए उसने 33 वर्षीय पत्नी को भी एचआईवी से संक्रमित कर दिया। यह घटना मई, 2008 की है।
इस व्यक्ति ने अपनी इस करतूत को स्वीकार भी कर लिया। न्यूजीलैंड में अपनी तरह का यह पहला मामला है। खबरों में कहा गया है कि इस शख्स को पुलिस ने रिमांड में ले लिया और उसे अदालत सजा सुनाएगी।
उसकी पत्नी ने अदालत में पेश दस्तावेज में कहा कि उसके पति ने एक इंजेक्शन के जरिए अपना रक्त उसके शरीर में चढ़ा दिया। इस महिला की एचआईवी जांच हो चुकी है और रिपोर्ट सकारात्मक आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications