जनकल्याण के लिए विधायक ने की टोपियों की नीलामी
तेजवंत नेगी किन्नौर जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में अपनी 600 से अधिक हिमाचली टोपियों की नीलामी की जिससे 81,000 रुपये की राशि एकत्र हुई।
नेगी ने आईएएनएस से कहा, "मैंने बीते दो वर्षो में 600 से अधिक टोपियां एकत्र की थी। मुझे ये टोपियां विभिन्न मौकों पर उपहार में मिली थीं। मैंने जनकल्याण के लिए धन एकत्र करने की खातिर इन टोपियों की नीलामी करने का फैसला किया।"
उन्होंने कहा, "टोपियों की नीलामी से मैंने 81,000 रुपये एकत्र किए। हर टोपी 100 से 150 रुपये में बिकी। कुछ खरीदारों में एकसाथ कई टोपियां खरींदी।"
विधायक ने कहा, "मैंने शनिवार को शिमला में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को 81,000 रुपये का एक ड्रॉफ भेंट कर दिया। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दी गई है।"
धूमल ने नेगी की इस पहल पर उनकी प्रशंसा की और कहा कि अन्य विधायकों को भी उनका अनुसरण करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि हिमचाल में दिसंबर, 2008 से मुख्यमंत्री राहत कोष की शुरुआत की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications