गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री वाघेला, मेहता गिरफ्तार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़पों के बाद दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रैली की अनुमति नहीं दी थी।
वाघेला ने अपनी गिरफ्तारी को मोदी सरकार के दमनकारी तरीकों का एक और उदाहरण बताया।
उन्होंने कहा, "यदि हमें बाबा साहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने और आंदोलनरत सरकारी कर्मचारियों के प्रति समर्थन जताने से रोका जाता है तो फिर इस सरकार की सहायता भगवान ही कर सकते हैं। सरकार आत्महत्या के मार्ग पर है।"
सुरेश मेहता ने कहा कि गांधीनगर से अहमदाबाद में प्रवेश करते समय पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने के लिए बल प्रयोग किया। रैली का आह्वान एक नागरिक संगठन प्रबुद्ध नागरिक मंच ने किया था।
वाघेला और मेहता ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों के प्रति समर्थन की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications