राहुल के दौरे पर 10 जिलों की पुलिस को विशेष निर्देश

राहुल की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की अग्रिम टीम के साथ राज्य पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। एसपीजी ने जो भी सिफारिशें की हैं, उन पर अमल किया जा रहा है।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) अरविंद कुमार जैन ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर लखीमपुरखीरी, बहराइच, सीतापुर, एटा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, हरदोई, कानपुर, लखनऊ और श्रावस्ती पुलिस को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। इन जिलों में राहुल के जाने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि राहुल की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते अगस्त माह में राहुल के प्रदेश दौरे के दौरान सुरक्षा प्रबंधों में कथित खामियों की बात सामने आई थी। इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के गृह विभाग को पत्र लिखकर इन कर्मियों की ओर ध्यान दिलाया था।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल ज्यादातर हेलीकॉप्टर का प्रयोग करेंगे। राहुल जहां-जहां भी जाएंगे वहां एसपीजी जवानों के साथ संबंधित जिले की पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) के जवानों की भारी तैनाती की जाएगी।

गौरतलब है कि युवा कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का जायजा लेने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए राहुल सोमवार और मंगलवार को दौरे पर आने वाले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+