अभिनेत्री बीना राय का निधन
राय ने बॉलीवुड में कदम फिल्म 'काली घटा' (1951) से रखा था। इसके बाद वह 'वल्ला क्या बात है', 'बंदनी', 'चंगेज खान', 'दुर्गेश नंदिनी', 'मैरिन ड्राइव' और 'औरत' में नजर आईं थीं।
राय को फिल्म 'अनारकली' और 'ताजमहल' में उत्कृष्ट अभिनय के लिए याद किया जाता है। उनकी अंतिम फिल्म 'दादीमां' (1966) थी।
राय ने अभिनेता प्रेमनाथ से शादी की थी। उनके दो बेटे प्रेम किशन और कैलाश नाथ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications