इंदौर में गैस रिसाव, 2 मरे
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात को सांवेर रोड स्थित दवाई पाउडर बनाने वाली 'रिनी लाइफ साइंस एण्ड प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' में गैस का रिसाव हुआ, जिससे दो कर्मचारियों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए।
इंदौर के पुलिस अधीक्षक मकरंद देउस्कर ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि गैस का रिसाव शनिवार देर रात हुआ। उन्होंने कहा कि गैस की वजह से बीमार हुए छह कर्मचारियों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
सूत्रों के अनुसार फैक्टरी में सल्फर से संबंधित गैस का रिसाव हुआ है और उसने हादसे का रूप ले लिया। इस संबंध में बाणगंगा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications