अब पर्यटन क्षेत्र पर ध्यान दूंगा: मोदी

कच्छ का रण (गुजरात), 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अब वह राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निजी निवेशकों को आमंत्रित करेंगे।

कच्छ क्षेत्र में आयोजित 'रणोत्सव' में हिस्सा ले रहे मोदी ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "राज्य की औद्योगिक विकास दर पटरी पर आ चुकी है, अब मेरा ध्यान पर्यटन क्षेत्र पर है। मैं पर्यटन परियोजनाओं के लिए निजी क्षेत्र के निवेशकों पर भी ध्यान दे रहा हूं।"

मोदी ने कहा कि निवेशकों के लिए राज्य सरकार एक मुख्य स्रोत है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के निवेशकों के बिना राज्य का विकास संभव नहीं है।

मोदी ने कहा, "हमारे पास सुंदर रण है। दुनिया का यह अकेला नमक का रेगिस्तान है। मैं चाहता हूं कि लोग इसे देखें, खासकर चांद की रोशनी में, जब यह हीरे तरह चमकता है। हमारे यहां 12,000 छोटे और बड़े धार्मिक उत्सव होते हैं।"

मोदी ने कहा कि गुजरात में कई पर्यटक स्थल हैं। इसी वजह से वर्ष 2005 को पर्यटन वर्ष घोषित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने पर्यटकों के लिए गुजरात को आठ पर्यटन क्षेत्रों में बांटा है।"

मोदी ने कहा कि वह हर तरह के पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन से स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। इसके अलावा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मोदी ने 'रणोत्सव' में 17 देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+