हुर्रियत नेता कुरैशी की हालत अभी भी चिंताजनक
सूरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में 66 वर्षीय नेता को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनकी देखरेख कर रहे चिकित्सकों के एक दल ने उनकी हालत को चिंताजनक बताया।
एक वरिष्ठ चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया कि उनकी हालत में गिरावट नहीं हुई लेकिन कोई सुधार भी नहीं हुआ।
शुक्रवार शाम को नमाज के लिए मस्जिद जाते समय कुरैशी पर उनके घर के बाहर हमला किया गया। चिकित्सकों के एक दल ने शुक्रवार शाम उनका ऑपरेशन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications