बाबरी विध्वंस की बरसी पर बिहार में अलर्ट
बिहार के पुलिस प्रमुख आनंद शंकर ने कहा कि जिला स्तर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्थिति की निगरानी करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।
सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पूजास्थलों, रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात करने का आदेश दिया गया है।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को बजरंग दल की एक सभा में दोहराया कि वीएचपी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए दृढ़ है।
उनके भाषण के बाद अधिकारियों ने पटना में सभी रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया। मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के रामकृपाल यादव ने भड़काऊ भाषण के लिए तोगड़िया को गिरफ्तार करने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications