शिवराज ने यातायात नियम तोड़ा

मुख्यमंत्री शनिवार को शहरी निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने इंदौर पहुंचे थे। उनका रोड शो का भी कार्यक्रम था। उद्योग मंत्री विजयवर्गीय ने रोड शो के लिए मोटरसाइकिल को चुना और खुद सारथी बन गए। विजयवर्गीय जहां मोटरसाइकिल चला रहे थे वहीं मुख्यमंत्री चौहान बीच में और सबसे पीछे सुरक्षाकर्मी सवार था।

मुख्यमंत्री अपने इस रोड शो के दौरान शहर की कई प्रमुख सड़कों से गुजरे और उनकी सुरक्षा में हर तरफ पुलिस के जवान से लेकर आला अफसर तक तैनात थे लेकिन किसी ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर उन्हें रोकने तक की कोशिश नहीं की।

मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री द्वारा नियम का उल्लंघन कर दुपहिया वाहन की सवारी के संदर्भ में जब इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी.के.माहेश्वरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने आईएएनएस को बताया कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है मगर वीडियो क्लिप देखने के बाद ही वह कार्रवाई के बारे में कुछ बता सकेंगे।

इस मामले में जब मुख्यमंत्री से संपर्क करने की कोशिश की गई तो मुख्यमंत्री आवास से उनके रायसेन जिले के प्रवास पर होने की जानकारी मिली। इसी तरह विजयवर्गीय नगरीय निकाय के चुनाव प्रचार पर जबलपुर के दौरे पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+