कश्मीर में भूकंप के झटके
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। झटके सुबह 10.03 बजे महसूस किए गए।"
अधिकारी ने कहा, "भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर में भारत-चीन सीमा पर था।"
भूकंप के झटके की वजह से श्रीगनर में अफरा -तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कश्मीर घाटी के किसी भी हिस्से से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications