छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने विश्रामगृह में आग लगाई
पुलिस ने रविवार को बताया कि धमतरी जिले के सिहवा वन क्षेत्र में स्थित खाल्लारी गांव में शनिवार को नक्सलियों ने एक विश्रामगृह को आग के हवाले कर दिया।
धमतरी के पुलिस अधीक्षक शेख अरीफ हुसैन ने कहा कि नक्सलियों ने विश्रामगृह की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को कुछ समय के लिए बंधक बना लिया और इसके बाद विश्रामगृह में आग लगा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications