गोवा के पर्यटन मंत्री ने की पुलिस की आलोचना

मिकी ने संवाददाताओं से कहा, "हम विदेशी पर्यटकों को गोवा आमंत्रित करते हैं और फिर उन्हें सताते हैं। यह ठीक नहीं है।" पर्यटन मंत्री का बयान कथित रूप से एक स्थानीय नेता जॉन फर्नाडिस द्वारा 25 वर्षीया रूसी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आया है।

फर्नांडिस ने गत विधानसभा चुनाव में एक क्षेत्रीय पार्टी के टिकट से चुनाव भी लड़ा था। कथित दुष्कर्म के मामले के बाद से वह भूमिगत हो गया है।

रूसी महिला की सहायता नहीं करने के लिए पर्यटन मंत्री ने प्रशासन की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत दर्ज करने में पुलिस ने देरी की थी।

मंत्री ने कहा, "इस प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्ति को छिपाना गलत है।"

गौरतलब है कि रूसी महिला ने फर्नाडिस पर बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया कि पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोलवा में एक दिसम्बर को वाहन में लिफ्ट देकर फर्नाडिस ने उसके साथ बलात्कार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+