झारखण्ड में नक्सलियों ने झामुमो के कार्यालय को उड़ाया
झामुमो ने जेल में बंद नक्सली नेता जुगल पाल को विश्रामपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 18 दिसम्बर को मतदान होगा।
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात पलामू जिले के पांडू गांव में नक्सलियों ने झामुमो के चुनाव कार्यालय को विस्फोट के जरिए उड़ा दिया। पांडू गांव विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने लोगों से विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है।
नक्सल विरोधी अभियान में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि राज्य में नक्सलियों के दो गुट हैं। एक गुट जेल में बंद नक्सलियों के चुनाव लड़ने का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा उसका विरोध कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications