खुद की पार्टी बना रहे कल्याण सिंह

हाल ही में मुलायम सिंह यादव का दामन छोड़ने वाले कल्याण सिंह ने शुक्रवार शाम साफ कह दिया कि वे भाजपा में दोबारा लौटकर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे अब अपनी खुद की पार्टी बना रहे हैं। पार्टी के नाम का खुलासा फिलहाल कल्याण सिंह ने अभी नहीं किया है, लेकिन उनके करीबियों के मुताबिक पांच जनवरी को उनके अपने जन्मदिन के मौके पर कल्याण अपनी पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे।
जल्द ही अयोध्या भी जाएंगे
अपनी पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कल्याण सिंह ने कहा की उनकी पार्टी हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद, राम मंदिर, समाजिक न्याय और सर्वागीण विकास को समर्पित होगी। जल्द ही वे केंद्रीय चुनाव आयोग में नई पार्टी के पंजीकरण के लिए वह आवेदन करेंगें।
कल्याण ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की इच्छा के मुताबिक ही नई पार्टी पार्टी बनाने का निर्णय किया है। पार्टी के पास नया घर, नया झण्डा और नया एजेण्डा होगा। पार्टी की लड़ाई गांव-गरीब, किसान के उत्थान, झुग्गी-झोपड़ी के इंसान, महिलाओं के सम्मान और नौजवानों को रोजगार के लिए होगी। इस मौके पर कल्याण ने कहा कि वे जल्द ही अयोध्या भी जाएंगे।
नई पार्टी के सिलसिले में कल्याण सिंह ने एक बैठक की। खास बात यह है कि इस बैठक में सपा सांसद कमलेश बाल्मीकि भी शामिल हुए। साथ ही उनके बेटे राजवीर सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications