सप्ताहांत में हल्की गर्म हुई दिल्ली
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह धुंध छाई हुई थी। दिन के समय आकाश साफ रहेगा।" अधिकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
शुक्रवार के दिन अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो साल के इस समय के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक था।
आईएमडी की वेबसाइट के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications