नशे में धुत मर्सिडीज चालक ने 2 को रौंदा
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, " नशे में धुत 24 वर्षीय युवक की पहचान सिमरन सोढी के रूप में की गई है। वह दिल्ली के हौज खास का रहने वाला है। वह देर रात दो बजे अशोका होटल से 'एफ बार' में आयोजित एक पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहा था।"
पुलिस अधिकारी के अनुसार सोढी 50 किलोमीटर प्रति घण्टे से भी अधिक रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। अधिकारी के अनुसार कार सोढी के नियंत्रण से बाहर हो गई और एम्स के पास रिंग रोड के फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को रौंद दिया।
गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications