उड़ीसा में जनजातीय नेता पर इनाम
लिंगा पर 50 से अधिक आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने का आरोप है। वह 'छासी मुलिया आदिवासी संघ' का नेता है। पुलिस का मानना है कि इस संगठन को नक्सलियों का समर्थन प्राप्त है।
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस से कहा, "इस संगठन के कार्यकर्ता कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।" उन्होंने कहा कि लिंगा की गिरफ्तारी के लिए उसके पोस्टर बांटे गए हैं।
पांडा ने कहा, "जो व्यक्ति लिंगा के बारे में सूचना देगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा।" हालांकि उन्होंने पुरस्कार राशि का खुलासा नहीं किया।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि लिंगा के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति के ईनाम स्वरूप 10,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच राशि दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोरापुट जिले के नारायण पटना शहर में 20 नवंबर को 300 से अधिक की संख्या में लोगों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला बोलकर हथियार लूट लिए थे।
लूटपाट के दौरान पुलिस की गोलीबारी में दो जनजातीय लोग मारे गए थे। पांडा ने कहा कि लूट के मामले में पुलिस ने कम से कम 72 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications