हुर्रियत नेता की हालत नाजुक, श्रीनंगर बंद

Jammu-Kashmir
श्रीनगर। श्रीनगर में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के वरिष्ठ नेता फजल हक कुरैशी की हालत स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है। इस हमले के विरोध में शनिवार को किए गए श्रीनगर बंद के आह्वान से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कुरैशी का शुक्रवार रात शेर-ए-कश्मीर मेडिकल इंस्टीट्यूट सौरा (एसकेआईएमएस) में चार घंटे तक ऑपरेशन चला था। कुरैशी के एक नजदीकी रिश्तेदार तारिक अंदराबी ने आईएएनएस को बताया, "शुक्रवार रात उनका ऑपरेशन 11.30 बजे तक चला और चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर लेकिन नाजुक बताई है।"

कुरैशी को आईसीयू में रखा गया

कुरैशी को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के अलावा किसी को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। चिकित्सकों ने शुक्रवार को कहा था कि कुरैशी के सिर में गोली लगी थी।

उल्लेखनीय है कि कुरैशी को कश्मीर मामले पर वार्ता प्रक्रिया का समर्थक माना जाता है। कुरैशी को शुक्रवार शाम चार अज्ञात लोगों ने उनके घर के बाहर गोली मार दी थी। इस हमले को केंद्र सरकार और अलगाववादियों के बीच जारी वार्ता को बाधित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

कुरैशी पर हमले के विरोध में हुर्रियत ने शनिवार को श्रीनगर बंद का आह्वान किया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। श्रीनगर में सभी शैक्षणिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बंद का असर पड़ा है। मीरवाइज ने शुक्रवार को इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया था। उन्होंने कहा कि उदारवादी धड़ा इससे हतोत्साहित नहीं होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+