पेशावर में विस्फोट
इस्लामाबाद, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर के यूनिवर्सिटी रोड पर एक रेस्तरां के समीप शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। एक स्थानीय टीवी चैनल ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट वाली जगह पर आग भड़क उठी है और इसमें लोगों के हताहत होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications