मप्र में भीड़ ने पुलिस का वाहन फूंका
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को विनोद कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों का आरोप है कि विनोद ने यह कदम पुलिस प्रताड़ना के चलते उठाया है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम को थाने का घेराव कर लिया है और हिंसक रूप अख्तियार कर थाने के वाहन को आग के हवाले कर दिया।
डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक नवल सिंह रघुवंशी ने आईएएनएस को बताया है कि ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में आग लगाई है और अमरपुर में तनाव है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications