आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार हुआ पाकिस्तान : क्लिंटन
क्लिंटन ने गुरुवार को सीनेट की विदेशी संबंधों की समिति में कहा, "हम एक ऐसे संप्रभु देश के साथ काम रहे हैं जो भारत को अपना दुश्मन नंबर एक मानता है, लेकिन वह धीरे-धीरे इस बात के लिए तैयार हो गया है कि उसे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी है, क्योंकि अब आतंकी पाकिस्तान को ही निशाना बनाने लगे हैं।"
क्लिंटन ने कहा, "अमेरिका ने पाकिस्तान से स्पष्ट कह दिया है कि आतंकियों के बीच कोई भेद नहीं किया जा सकता।"
अफगानिस्तान पर सुनवाई के दौरान एक प्रश्न के जवाब में क्लिंटन ने कहा, "मैं सोचती हूं कि वह लगातार सकारात्मक कदम उठाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications