लुधियाना के कई हिस्सों में कर्फ्यू में ढील

शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रवासियों ने जमकर उपद्रव मचाया था। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई जगहों पर सड़कों और रेलमार्गो को अवरूद्ध कर दिया था।

लुधियाना में प्रदर्शनकारी पिछले कुछ महीनों में एक बाइकर्स गिरोह द्वारा उनके खिलाफ मचाए जा रहे उत्पात के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

जिला प्रशासन ने शनिवार को पांच पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील दी। यहां शुक्रवार दोपहर को कर्फ्यू लगाया गया था। हिंसा प्रभावित इलाकों में शनिवार को बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।

प्रवासियों का उपद्रव गुरुवार रात से शुरू हुआ था जो शुक्रवार दोपहर तक चला। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पंजाब पुलिस के नौ वाहनों सहित 23 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा उन्होंने सेना के एक ट्रक और निजी वाहनों को भी आग लगा दी।

पुलिस महानिदेशक पी.एस.गिल ने कहा कि प्रवासियों द्वारा किए जा रहे पथराव में कम से कम 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और लाठी चार्ज किया तथा हवा में गोलियां चलाईं।

गिल ने कहा कि स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अर्धसैनिक बलों की दो टुकड़ियों की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि लुधियाना में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिक आते हैं। शहर के कुल आबादी का एक-तिहाई हिस्सा प्रवासी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+