भारतीय विश्वविद्यालयों को आस्ट्रेलिया में शाखाएं खोलने का निमंत्रण

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। शिक्षा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से प्रभावित आस्ट्रेलिया ने शीर्ष भारतीय विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से आस्ट्रेलिया में शाखाएं खोलने का आग्रह किया है। वह चाहता है कि भारत उसके एडेलेड शहर को विश्वविद्यालयों का शहर बनाने में भूमिका निभाए।

साउथ आस्ट्रेलिया की प्रांतीय सरकार के रोजगार, प्रशिक्षण एवं उच्चतर शिक्षा मामलों के मंत्री माइकल ओ ब्रायन ने यहां आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम शीर्ष भारतीय विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से अपने प्रांत में शाखाएं एवं परिसर स्थापित करने की अपील करते हैं। हम अपने एडेलेड शहर को 'विश्वविद्यालय नगरी' में तब्दील करना चाहते हैं। हमारी योजना के मुताबिक यह शहर इसी तरह की पहचान बनाता जा रहा है। हमारे यहां हर भारतीय संस्थान एवं विश्वविद्यालय का स्वागत है।"

भारत की यात्रा पर आए ओ ब्रायन ने प्रवासी भारतीय कार्य मंत्री वायलार रवि से मुलाकात के बाद इस संवाददाता के साथ बातचीत में यह कहा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा क्षेत्र में भारतीय संस्थानों की उत्कृष्टता का लोहा मानती है।

ओ ब्रायन ने बताया कि हाल ही में लंदन विश्वविद्यालय ने साउथ आस्ट्रेलिया में एक परिसर स्थापित किया है। अमेरिका के प्रतिष्ठित कपलान विश्वविद्यालय ने भी वहां परिसर स्थापित किया है। कई और विश्वविद्यालयों ने भी वहां शाखाएं खोलने का संकेत दिया है। वह कहते हैं, "अगर भारतीय विश्वविद्यालयों की शाखाएं वहां खुलेंगी तो भारतीय छात्रों की संख्या भी बढ़ेगी। मेधावी छात्रों के लिए शिक्षा के और बेहतर विकल्प खुलेंगे। कुछ भारतीय संस्थानों के साथ हमारी बातचीत जारी है।"

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षिक गठजोड़ की भी गुंजाइश तलाश रहे हैं। साथ ही संयुक्त पाठ्यक्रमों एवं शैक्षिक कायक्रमों की संभावना भी तलाशी जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत भी अपने उच्च शिक्षा क्षेत्र को विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए खोलने पर विचार कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+