रूसी क्लब में विस्फोट से 100 मरे (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक टेलीविजन चैनल 'रशिया टुडे' ने खबर दी है कि मरने वालों की संख्या 98 है और 135 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री दिमित्री त्रिश्किन ने मरने वालों की संख्या 101 बताई है। स्थानीय आपाताकालीन सेवा के एक प्रवक्ता ने बताया कि चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और घायलों में आधी की हालत चिंताजनक है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

विस्फोट लेम हॉर्स क्लब में हुआ और घटना के दौरान लगभग 233 लोग वहां मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि इस घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है। क्लब की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर वहां एक पार्टी रखी गई थी।

घटना की जांच कर रहे दल के प्रवक्ता व्लादिमीर मार्किन ने कहा कि माना जा रहा है कि यह घटना कुछ आतिशबाजी की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग जलने और कॉर्बन मोनो आक्साइड की वजह से शिकार बने।

एक चैनल की रिपोर्टर नीना युसुपोआ ने बताया, "विस्फोट के बाद आग लगी। कुछ लोग वहां भाग निकलने में सफल रहे, लेकिन कुछ लोग वहीं रह गए। मौके पर लगभग 1000 लोग जमा हुए। ज्यादातर पीड़ितों के रिश्तेदार थे।"

आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे की है। आग बुझाने के काम में अग्निशमन दल के 124 कर्मचारियों को लगाया गया है। रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों को लेकर एक विमान को पर्म भेजने का आदेश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+