'वर्जीनिया के अधिकारियों ने गोलीबारी से पहले परिजनों को चेताया था'
गोलीबारी की घटना के संबंध में जारी नई रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। सेयुंग हुई चो नामक मानसिक रूप से बीमार एक छात्र द्वारा की गई इस गोलीबारी में एक भारतीय प्रोफेसर सहित 33 लोग मारे गए थे। चो ने बाद में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि विश्वविद्यालय के अधिकारी संकाय सदस्यों और छात्रों को पहले ही गोलबारी की आशंका से अवगत करा देते तो कई लोगों की जान बच सकती थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्वविद्यालय परिसर के वेस्ट अंबलर जॉन्सटन रेसिडेंस हॉल में कुछ छात्रों को बंद कर दिया गया था, जहां पहले दो लोगों की हत्या की गई थी। बाद में छात्रों को कक्षाओं में जाने दिया गया। कक्षाओं में गए दो अन्य छोत्रों की हत्या नॉरिस हाल में हो गई।
विश्वविद्यालय की पुलिस के कम से कम दो अधिकारियों ने पहले हुई दो गोलाबारियों की जानकारी परिसर में चेतावनी जारी होने के करीब 90 मिनट पहले अपने परिजनों को दे दी थी। पूरे परिसर में चेतावनी जारी करने से 30 मिनट पहले प्रेसिडेंट कार्यालय को बंद कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications